- Hindi News
- National
- उप जिला शिक्षा अधिकारी ने पंचायत व संगठनों की तैयार की गई स्कूल बिल्डिंग का किया निरीक्षण
उप जिला शिक्षा अधिकारी ने पंचायत व संगठनों की तैयार की गई स्कूल बिल्डिंग का किया निरीक्षण
संगरूर| सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने के लिए शिक्षा अधिकारियों की ओर से स्कूलों में निरीक्षण किया जा रहा है। प्रिंसिपल बलविंदर सिंह ने बताया कि उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखवीर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिला में निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने बच्चों को आ रही समस्याओं को सुना। पंचायत व संगठनों द्वारा तैयार की गई स्कूल की बिल्डिंग का निरीक्षण भी किया गया। (रजत)