पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुलाजिमों ने अपने खून से पत्र लिखा कैबिनेट मंत्री को सौंपा

मुलाजिमों ने अपने खून से पत्र लिखा कैबिनेट मंत्री को सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला निवास के समक्ष शुरू की गई भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। मुख्यमंत्री पंजाब के नाम खून से लिखा मांग पत्र विजयइंदर सिंगला को सौंपा गया। यूनियन की राज्य प्रधान हरगोबिंद कौर ने कहा कि आंगनबाड़ी मुलाजिम लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है, परंतु सरकार की ओर से उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यूनियन सदस्यों ने पर्सों में गेहूं लाकर कैबिनेट मंत्री सिंगला के निवास स्थान के समक्ष रखी व कहा कि यदि इससे पेट नहीं भरता तो गेहूं खा कर अपना पेट भर लो। उन्होंने चेतावनी दी कि शाहकोट उप चुनावों में यूनियन की ओर से कांग्रेस पार्टी का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर बलजीत कौर पेधनी, जसवंत कौर भीखी, बलवीर कौर मान, वीरपाल कौर, सवरन कौर, हरपाल कौर, हरमेश कौर, मोनिका रानी, वीना रानी, सुखदीप कौर, जसपेल देवी, गुरप्रीत कौर, बलविंदर कौर, शांति कौर आदि उपस्थित थे।

संघर्ष

हरियाणा पैटर्न पर मान भत्ता देने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी मुलाजिमों की भूख हड़ताल विजयइंदर सिंगला निवास के समक्ष दूसरे दिन भी जारी

संगरूर में कैबिनेट मंत्री को देने के लिए खून से पत्र लिखतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स।

मनरेगा कर्मचारियों ने रोष मार्च कर कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला की कोठी के समक्ष दिया धरना

संगरूर| पेंडू विकास व पंचायती राज के अधीन पिछले 9 वर्षों से काम कर रहे मनरेगा कर्मचारियों की राजनीतिक शह पर की जा रही छंटनी व चहेतों को आउटसोर्स पर भर्ती करने के संबंध में मनरेगा कर्मचारियों की ओर शहर में रोष मार्च कर कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला की कोठी के समक्ष रोष धरना दिया गया। मनरेगा गवर्नमेंट कर्मचारी यूनियन की अगुवाई में मनरेगा कर्मचारी जिला परिषद में एकत्रित हुए। जहां से रोष मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री की कोठी के समक्ष पंहुचे। यूनियन के राज्य उप प्रधान रणधीर सिंह व जिला प्रधान संजीव कुमार काकड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की मिलीभगत से पिछले लंबे समय से काम कर रही एपीओ जसवीर कौर के कांट्रेक्ट में बढ़ौतरी करने से इंकार कर दिया है। इस मौके पर सोनू कुमार, रमनप्रीत कौर, जसवीर कौर, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...