पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाहकोट बस स्टैंड पर पेंशनर्स की हड़ताल 21 से : अरोड़ा

शाहकोट बस स्टैंड पर पेंशनर्स की हड़ताल 21 से : अरोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रधान राज कुमार अरोड़ा की अगुवाई में पंजाब सरकार के विरुद्घ रोष रैली निकाली गई। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि शाहकोट में हो रहे उपचुनाव में पंजाब सरकार को सबक सिखाने के लिए एसोसिएशन की ओर से संघर्ष शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत शाहकोट के बस स्टैंड में 21 मई से लेकर 24 मई तक रोजाना 10 बजे से 3 बजे तक भूख हड़ताल की जाएगी। 25 मई को शाहकोट में विशाल रैली निकाल झंडा मार्च किया जाएगा। पंजाब सरकार पेंशनर की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। जिस कारण समूह मुलाजिमों व पेंशनरों में रोष की लहर पाई जा रही है। विधानसभा चुनाव के समय पंजाब सरकार की ओर से वादा किया गया था कि 6वें पे कमिशन की रिपोर्ट तीन महीने में लागू कर दी जाएगी, परंतु 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट लागू नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि जनवरी 2017, जुलाई 2017 व जनवरी 2018 महंगाई भत्ते कि रिपोर्ट लागू की जाए, फिक्स मेडिकल भत्ता 2000 रुपए प्रति महीना दिया जाए, 22 महीने बकाया किश्तें जारी की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर ध्यान न दिया गया तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। इस मौके पर लाल चंद सैनी, किशोरी लाल, संजय शर्मा, ओपी खिप्पल, बलदेव राज, जसवीर सिंह खालसा, करनैल सिंह सेखों, गिरधारी लाला, प्रहलाद सिंह, अमरदास, जरनैल सिंह, डॉ मनमोहन सिंह, सुरिंदर गुप्ता, ओपी अरोड़ा, मास्टर राम सरूप, रजिंदर चंगाल, रेखा रानी, नरसिंह, सीता राम आदि उपस्थित थे।

रैली

गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मांगों को लेकर सरकार के विरुद्घ रोष रैली की

संगरूर में खजाना दफ्तर के समक्ष नारेबाजी करते पेंशनर।

खबरें और भी हैं...