संगरूर| ढडरियां गांव में रिजर्व कोटे की जमीन की बोली विरोध के चलते स्थगित कर दी गई। जनरल कोटे की जमीन की बोली होने के बाद रिजर्व कोटे की जमीन की बोली शुरू हुई, परंतु दलितों ने बोली कम रेट से शुरू करने की मांग की, जिस पर अमर्था प्रगटाते हुए बीडीपीओ ने बोली स्थगित कर दी। क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के नेता धर्मपाल सिंह, विमल कौर व सवरन कौर ने कहा कि वह जमीन कम दाम पर लेकर ही रहेंगे। बोली के दौरान जनरल वर्ग के व्यक्ति ने दलित महिला को जातिसूचक शब्द कहे, जिसका यूनियन ने विरोध किया, जिसके बाद व्यक्ति ने माफी मांग कर गलती का पछतावा किया। दूसरी और खड़ियाल में भी रिजर्व कोटे की जमीन की बोली लगातार दूसरी बार स्थगित करनी पड़ी। अगली बोली 25 मई को की जाएगी।
ढडरियां गांव में प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करते दलित वर्ग के लोग।