पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rs.15 हजार रिश्वत लेता पटवारी विजिलेंस ने रंगे हाथ किया काबू

Rs.15 हजार रिश्वत लेता पटवारी विजिलेंस ने रंगे हाथ किया काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर में विजिलेंस टीम की गिरफ्त में आरोपी पटवारी जसपाल सिंह।

जमीन के तबादले के लिए मांगी थी रिश्वत

भास्कर संवाददाता| संगरूर

विजिलेंस की ओर से पटवारी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया गया है। आरोप है कि पटवारी जमीन के तबादले के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।

विजिलेंस के डीएसपी हंसराज ने बताया कि गांव धंदीवाल निवासी कुलवंत सिंह की ओर से विजिलेंस को शिकायत दी गई थी कि उसकी दादी तेज कौर के नाम 6 बीघा जमीन गांव बुगरां में है। उसके भाई के साले परमप्रीत सिंह निवासी बुगरां के नाम 6 बीघा जमीन गांव धंदीवाल में है। जमीन का तबादला करवाने संबंधी वह पटवारी जसपाल सिंह से मिला था। उसने तबादले के लिए संबंधित दस्तावेज तैयार कर पटवारी को दे दिए थे परंतु पटवारी ने तबादले के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। जिस पर विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए पटवारी के किला हकीमां दफ्तर में जसपाल सिंह को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया।

इस मौके पर एसआई सुदर्शन कुमार, एसआई तरलोचन सिंह, राजविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरकीरत सिंह, अमनदीप कौर, कर्मजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

धंदीवाल गांव के कुलवंत सिंह ने की थी शिकायत

खबरें और भी हैं...