पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रीजनल ट्रांस्पोर्ट दफ्तर में विजिलेंस की रेड, 7 घंटे तक खंगाला रिकार्ड

रीजनल ट्रांस्पोर्ट दफ्तर में विजिलेंस की रेड, 7 घंटे तक खंगाला रिकार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजिलेंस विभाग की टीम ने सोमवार को रीजनल ट्रांस्पोर्ट दफ्तर में रेड कर विभाग के रिकार्ड को खंगाला। विजिलेंस के पास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बाहरी राज्यों से गाड़ियों को ट्रांस्फर करने के लिए टैक्स में बड़ा घपला किए जाने की शिकायत है। ऐसे में विजिलेंस टीम की ओर से 7 घंटे तक विभाग के रिकार्ड को खंगाला गया। टीम की ओर से कई फाइलों को अपने कब्जे में भी लिया गया, साथ कुछ फाइलों को दो दिन के भीतर विजिलेंस को पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

सोमवार को विजिलेंस ईओ विंग के एसपी प्रितपाल सिंह विर्क की ओर से सुबह 9 बजे अपनी टीम के साथ आरटीए विभाग में रेड की गई। टीम में इंस्पेक्टर परमजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह और सब इंस्पेक्टर दविंद्र कुमार शामिल थे। दफ्तर खुलते ही विजिलेंस की टीम को देखकर पूरे दफ्तर में सन्नाटा पसर गया। हालांकि इस दौरान पब्लिक डीलिंग का नहीं रुकने दिया गया परंतु जांच बंद कमरे में की गई। पूरा दिन विजिलेंस टीम की ओर से विभाग की सैकड़ों फाइलों को खंगाला गया है। एसपी प्रितपाल सिंह विर्क ने बताया कि विजिलेंस को शिकायत मिली है कि विभाग की ओर से वर्ष 2007-08 के बीच विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से बाहरी राज्यों से खरीदी गई गाड़ियों को पास करवाने के लिए जमा करवाए गए टैक्स में लाखों रुपए का घपला किया गया है। गाड़ियों की बिना फिटनेस चेक किए गाड़ियों को पास कर दिया गया है, जिसमें कारों से लेकर सभी तरह के कमर्शियल वाहन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि काफी रिकार्ड को अपने कब्जे में भी लिया गया है और कुछ रिकार्ड विभाग को दो दिनों में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। आशंका है कि एक वर्ष में सैकड़ों गाड़ियों में लाखों रुपए का घपला किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला साफ होगा।

संगरूर के आरटीए दफ्तर में रिकार्ड खंगालते विजिलेंस विभाग की टीम।

निजी एजेंट रहे गायब|आम दिनों में विभाग निजी एजेंटों से घिरा रहता है, लेकिन विजिलेंस जांच के दौरान जिला ट्रासंपोर्ट विभाग से निजी एजेंट गायब नजर आए।

जांच में पूरा सहयोग करेंगे : आरटीए सचिव

आरटीए सचिव करणवीर छिन्ना का कहना है कि विभाग की ओर से विजिलेंस टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है। सोमवार टीम की ओर से जो रिकार्ड मांगा गया उसे पेश किया गया है। बाकी का रिकार्ड भी टीम को अगले दिनों में मुहैया करवा दिया जाएगा। वर्तमान समय में पूरा काम ऑनलाइन किया जाता है जिसमें किसी तरह की हेराफेरी की कोई संभावना नहीं है।

खबरें और भी हैं...