संगरूर| कांग्रेस की ओर से भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की बरसी के मौके पर सिविल अस्पताल में मरीजों, वृद्ध आश्रम संगरूर व वृद्ध आश्रम बडरुखां में फल बांटे गए। पार्टी के राज्य के सचिव महिंदर पाल भोला की अगुवाई में जुटे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की फोटो के समक्ष फूल भेंट किए। इस मौके पर एसएमओ डॉ. कृपाल सिंह, नधू लाल ढींगरा, गिफ्टी, गुरप्रीत सैनी, नछतर सिंह, जगराज सिंह, अमरजीत सिंह, सुखी हरेड़ी, कृष्ण कुमार, यशपाल जिंदल, अश्वनी जिंदल, अविनाश शर्मा, रोकी बांसल, संजय बांसल, मलकीत सिंह, संतोष मासी, नाहर सिंह आदि उपस्थित थे।