पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अरोड़ा वंश के संस्थापक के जन्मदिवस पर छुट्टी करने की मांग

अरोड़ा वंश के संस्थापक के जन्मदिवस पर छुट्टी करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |अरोड़ा वेलफेयर सभा व यूथ विंग का एक वफद राज कुमार अरोड़ा की अगुवाई में डीसी घनश्याम थोरी से मिला। इस दौरान मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम डीसी को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि पिछली सरकारों ने कई बार 30 मई को अरोड़ा वंश के संस्थापक अरूड़ के जन्म दिवस पर सरकारी छुट्टी का वादा किया परंतु छुट्टी नहीं की गई। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि 30 मई को सरकारी छुट्टी की जाए ताकि अरोड़ा समाज इस दिन को जयंती मना सके। इस मौके पर नरेश जुनेजा, तरसेम कालड़ा, बलदेव राज, नंद लाल, नत्थू लाल ढींगरा, आतम सिंह,सरवन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...