कार व स्कूटी की टक्कर में पति की मौत हो गई है। जबकि प|ी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव गुरदित्तपुरा का भुपिंदर सिंह अपनी प|ी पिंकी के साथ स्कूटी पर गांव से संगरूर दवा लेने के लिए आ रहा था। जब वह भलवान रोड पर राधा स्वामी डेरे पास पंहुचे तो सामने से आ रही तेजरफ्तार एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस कारण भुपिंदर सिंह मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिंकी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। भवानीगढ़ पुलिस ने मौके पर पंहुच कर जांच शुरू कर दी है।
भलवान रोड पर राधा स्वामी डेरे पास हुआ हादसा
कार और ट्रक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल
सुनाम| कार व ट्रक की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए है। रणधीर सिंह टीटू व संदीप महंत इनोवा कार में मानसा से धूरी जा रहे थे। कार जब सुनाम मानसा रोड पर मॉडल टाउन के नजदीक पंहुची तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिस कारण रणधीर सिंह व संदीप महंत घायल हो गए। (टिंका)