पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हेरोइन या अफीम के आदी का मुफ्त होगा उपचार

हेरोइन या अफीम के आदी का मुफ्त होगा उपचार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत जिला संगरूर में पांच ओट क्लीनिक (आउट पेंसैंट ओपीआड एसिसटेड ट्रीटमेंट) जारी किए गए हैं।

इन क्लिनिक में हेरोइन या अफीम और इससे तैयार पदार्थों का इस्तेमाल करने वाले मरीजों को मुफ्त दवा दी जाएगी। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि जिले में रिहेबलिटेशन सेंटर घाबदा, सब डिवीजन अस्पताल मालेरकोटला, धूरी, सुनाम और मूनक में यह ओट क्लीनिक शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज की रजिस्ट्रेशन ओट क्लीनिक में ही की जाएगी, जिस के साथ मरीज अपना यूआईडी बता कर पंजाब के किसी भी ओट क्लीनिक से दवा ले सकता है।

उन्होंने बताया कि इस संबंधी मरीजों की जानकारी बिलकुल गुप्त रखी जाएगी। इस इलाज के तहत मरीज को अस्पताल दाखिल नहीं किया जाएगा, बल्कि रोजाना दवा खिला कर घर भेज दिया जाएगा जिस के साथ वह अपने घर के कामकाज भी कर सकेगा और इलाज भी करवा सकेगा। इन ओट क्लीनिक से दवा बिलकुल मुफ्त मिलेगी और सेहत कर्मचारी अपनी हाजिरी में मरीज को यह दवा खिलाएगा।

इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ. मनजीत सिंह और डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डाॅ. परमिंदर कौर ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि जो भी व्यक्ति किसी भी नशे की लत में है वह नशा छोड़ कर आम व्यक्ति की तरह अपनी जिंदगी गुजार सके। उन्होंने लोगों को अपील की कि वह सरकार द्वारा स्थापित किए इन ओट क्लीनिक के प्रति अधिक से अधिक जरूरतमंदों को जागरूक करें।

नशे के खिलाफ मुहिम

घाबदा, मालेरकोटला, धूरी, सुनाम और मूनक में ओट क्लीनिक शुरू, यूआईडी बता पंजाब में कहीं से भी लें दवा

कैप्टन अमरिंदर सिंह की नशा छुड़ाओ मुहिम की पोल खोल रहे तहसील कांप्लेक्स में लगे भांग के पौधे

सुनाम| तहसील कांप्लेक्स व फर्द केन्द्र के दफ्तर में लगे भांग के पौधे कैप्टन अमरिंदर सिंह की नशा छुड़ाओ मुहिम की पोल खोल रहे है। विधायक अमन अरोड़ा तहसील कांप्लेक्स का जायजा लेते हुए पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गुटका साहिब हाथ में लेकर शपथ ली गई थी कि वह पंजाब में एक महीने के भीतर नशा खत्म कर देंगे, परंतु सच्चाई इससे कोसों दूर है। (टिंका)

सुनाम के तहसील कांप्लेक्स में जायजा लेते विधायक अरोड़ा।

खबरें और भी हैं...