पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो रंगों में मिलेगी बर्फ, सफेद रंग की बर्फ होगी खाने योग्य

दो रंगों में मिलेगी बर्फ, सफेद रंग की बर्फ होगी खाने योग्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाने पीने की वस्तुओं में मिलावट के मामले व लोगों की सेहत का ध्यान रखते हुए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत 1 जून से बाजारों में बिकने वाली बर्फ के दो रंग करने का आदेश जारी किए गए है। सहायक खाद्य आयुक्त रविंदर गर्ग ने बताया कि आदेशों के तहत बाजार में मिलने वाली बर्फ नीले व सफेद दो रंगों में मिलेगी। जिसके तहत सफेद रंग की बर्फ खाने योगय होगी। जबकि नीले रंग की बर्फ खाने पीने के इस्तेमाल में नहीं लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सैंपलिंग के समय बर्फ बनाने वाले यह कहकर बच जाते थे कि उनके द्वारा तैयार की बर्फ सिर्फ खाने पीने वाली वस्तुओं को ठंडा करने के लिए है। उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी के दिशा निर्देशों के तहत बाजारों में बिकने वाली बर्फ को भी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के अधीन तैयार किया जाएगा। जिस कारण बर्फ से लोगों की सेहत को होने वाला रुक जाएगा। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड के आदेश अनुसार बर्फ के कारखानों का रजिस्ट्रेशन ओर लाइसेंस बनाना भी अनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...