- Hindi News
- National
- परीक्षा केंद्र के 100 मी. दायरे में पांच से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी
परीक्षा केंद्र के 100 मी. दायरे में पांच से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी
एडीसी उपकार सिंह ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए मेरिटोरियस स्कूलों में दाखिला लेने के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) सेंटर-1 व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में करवाई जा रही परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में पांच से ज्यादा व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी के आदेश दिए है। आदेश देते हुए एडीसी उपकार सिंह ने कहा कि कुछ शरारती तत्व एकत्रित हो कर परीक्षा केन्द्रों में पहुंच कर परीक्षा केन्द्रों की शांति को भंग कर देते है। जिसके हल के लिए धारा 144 सीआरपीसी के तहत पांच व्यक्तियों से ज्यादा के एकत्रित होने पर पाबंदी के आदेश दिए गए है।