पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली पंचायतों को दी जाए ग्रांट : डाॅ. मान

शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली पंचायतों को दी जाए ग्रांट : डाॅ. मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंटिफिक अवेयरनेस एंड सोशल वेलफेयर फोरम की ओर से सोसवा व नशामुक्ति केंद्र के सहयोग से सरकारी स्कूल नीलोवाल में नशा मुक्ति सेमिनार लगाया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. एएसमान ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक के नौजवानों को गांवों में कमेटी बनाकर नशे को रोकने के लिए गांव में कार्य करने चाहिए, जिससे गांवों में नशा विरोधी लहर चलेगी। शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली पंचायतों को ग्रांट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के हालात यह है कि इंजीनियर, मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट व विश्वविद्यालय में 30 प्रतिशत छात्राएं नशा करने लग गई है। नशा छुड़ाओ केंद्र के डायरेक्टर मोहन शर्मा ने लोगों से अपील की कि नशा करने वालों को नशा छुड़ाओ केंद्र के अस्पताल में दाखिल करवा कर उनका नशा छुड़वा सकता है। मरीजों को केंद्र में 45 दिनों के लिए रखा जाएगा। जिसका खर्चा 5 हजार रुपए है। जिसमें मरीज की पुरी देखभाल केंद्र में की जाती है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके बच्चों को नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर बलदेव सिंह गोसल व प्रहलाद स्कूल प्रिंसिपल राजपाल कौर आदि उपस्थित थेे। (रजत गोयल)

सरकारी स्कूल नीलोवाल में नशामुक्ति सेमिनार को संबोधित करते हुए मोहन शर्मा।

खबरें और भी हैं...