संगरूर| स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी की ओर से प्रधान रजिंदर कौर की अगुवाई में अपनी मांगो को लेकर मुख्य मंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मांग की गई कि महिला मुलाजिमों के साथ घटने वाली सेक्सुअल हरासमेंट घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सामाजिक सुरक्षा महिला व बाल विकास विभाग के आदेश अनुसार जिला स्तर पर कमेटियां गठित की जाए, हर वर्ष 8 मार्च को महिला दिवस पर राष्ट्रीय छुट्टी की जाए, आंगनवाड़ी, आशा व मिड डे मील की सेवाओं को रेगुलर किया जाए, नेशनल हैल्थ मिशन के अधीन अध्यापकों व सेहत कर्मचारियों की नियुक्ति बंद की जाए व इसे विभाग द्वारा किया जाए। मौके पर जसवीर कौर, किरन बाला, गुलशन रानी, सुखविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, परमिंदर कौर , बेअंत कौर, अमरजीत कौर, हरप्रीत कौर, सीमा, आदि उपस्थित थे।