सहायक कमिश्रर फूड डॉ. रविंदर गर्ग व फूड सेफ्टी अधिकारी चरणजीत सिंह की अगुवाई में सेहत विभाग की टीम द्वारा 4 होटलों में खाने-पीने की वस्तुओं के सैंपल भरे गए। इस संबंधी जानकारी देते डॉ. रविंदर गर्ग ने बताया कि ज्यादातर होटलों में दही व पनीर के सैंपल भरे गए है। एक होटल में तो मटरों को भिगोने के बाद हरा रंग दिया जा रहा है। एक होटल में 7 तरह के रंगों को बरामद किया गया है, जो कि सब्जियों में डाले जाते थे। सेहत विभाग की ओर से कुल 6 सैंपल लिए गए हैं। सारे सैंपलों को खरड़ लेबोरेट्री में भेजा दिया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संगरूर में होटलों से सैंपल लेते सेहत विभाग की टीम।