संगरूर |प्रधानमंत्री की ओर से चलाई गई उज्जवला योजना के तहत गांव उभावाल में रॉयल इंडेन गैस एजेंसी की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके सरपंच हरचरण सिंह ढींढसा ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके रॉयल इंडेन गैस एजेंसी के मालिक अरूप सिंगला व धीरज सिंगला ने कहा कि प्रधान मंत्री की इस स्कीम के तहत 31 गैस कनेक्शन बांटे गए। इस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को कोई पैसा खर्च करने के जरूरत नहीं है। केन्द्र सरकार की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को गैस चुल्हा, रेगुलेटर व सिलेंडर मुफ्त दिए जा रहे है। मौके पर बुध राम शर्मा, प्रीतम सिंह गिल्ल, इंदरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह, तरसेम सिंह, सुखदेव सिंह, दीपक सिंगला, अनिल सिंगला, मनदीप सिंह, गुरचरन सिंह आदि उपस्थित थे।