पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के विरोध में यूकां का प्रदर्शन

कर्नाटक में येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के विरोध में यूकां का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक में कम बहुमत होने के बावजूद राज्यपाल की ओर से भाजपा के बीएस येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के विरोध में पूनम कांगड़ा की अगुवाई में पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से जिला परिसर में रोष प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एडीसी उपकार सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया।

रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूनम कांगड़ा ने कहा नरेन्द्र मोदी देश के लिए एक बड़ा खतरा बन चुके है, जो भारतीय संविधान को खत्म कर आरएसएस को लोक विरोधी संविधान को लागू करने में लगे हुए है। राज्यपाल के साथ-साथ देश की बड़ी ताकते मोदी के दबाव में आकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मोदी के दबाव में आकर कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई की ओर से कम बहुमत होने के बावजूद भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ दिलाई गई। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस व जनता दल (एस) के पास भारी बहुमत होने के बावजूद भी दोनों पार्टियों को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। जो भारतीय संविधान का उल्लंधन है। देश को दोबारा गुलामी से बचाने के लिए समूह राजनीतिक पार्टियों को एक मंच पर इकट्ठे होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से बाहर करना होगा। भाजपा का मजाक उड़ाते उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए बनी झूठी सरकार के लिए खुशी मनाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कुछ समय में ही भाजपा के आंगन में मातम का माहौल छाने वाला है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार को भंग किया जाए व राज्यपाल वजुभाई को तुरंत पद मुक्त किया जाए। इस मौके पर हरमनदीप सिंह, लखमीर सिंह, दर्शन सिंह कांगड़ा, हरविंदर कौर, प्रदीप सिंह, शक्तिजीत सिंह, रविंदर सिंह, हरपाल सोनू, डॉ जसपाल बलेचा, परमजीत पम्मी, जगसीर कांगड़ा, राणा बालू, इंदरजीत नीलू, मधू, सरबजीत कौर आदि उपस्थित थे।

संगरूर में जिला परिसर के समक्ष नारेबाजी करते कांग्रेसी वर्कर्स।

खबरें और भी हैं...