मांगों को लेकर पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम की ओर से शुक्रवार को जिले भर में सर्कल कार्यालयों के समक्ष रोष धरना देकर पंजाब सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में जुटे फोरम सदस्यों ने सरकार की अर्थी फूंककर अपना रोष प्रगट किया। रोष धरने को संबोधित करते हुए फोरम के राज्य नेता फलजीत सिंह, प्रितपाल सिंह ने कहा कि पॉवरकाम की मैनेजमेंट बार-बार लिखित समझौते से मुकर रही है, जिस कारण समूह कर्मचारी प्रदर्शन को मजबूर हुए हैं। उन्होंने फैसला किया कि पूरे पंजाब में वर्क टू रूल लागू किया जाएगा। बोर्ड डायरेक्टर समेत चेयरमैन का फील्ड में आने पर काली झंडियों से रोष प्रगट किया जाएगा। 23 मई से 30 मई तक सर्कल स्तर पर कनवेंशन की जाएगी। 13 जून को पटियाला हेड आफिस में रोष धरना दिया जाएगा। जून के अंतिम सप्ताह में एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। उन्होंने मांग की थर्मल प्लांटों को बंद करने का फैसला वापस लिया जाए, दिसंबर 2011 से पे-बैंड लागू किया जाए, बिना शर्त 23 वर्षीय प्रोमोशन इंक्रीमेंट दिया जाए, खाली पोस्टों पर रेगुलर भर्ती की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इस मौके पर यशपाल शर्मा, संत सिंह, करनैल सिंह, जगदेव सिंह, बलविन्द्र सिंह, अश्वनी कुमार, जगमेल सिंह, रोही राम, गुलजार सिंह आदि उपस्थित थे। (रजत गोयल)
संगरूर में सर्कल कार्यालय के समक्ष धरना देते कर्मचारी।
कर्मचारियों ने रेगूलर भर्ती े की उठाई मांग
मालेरकोटला| पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम की ओर से सर्कल कार्यालय के समक्ष अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फोरम नेता बलजीत सिंह, हरजीत सिंह व कौर सिंह ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट लगातार वादाखिलाफी कर रही है। थर्मल प्लांट के मामले संबंधी मुख्यमंत्री के साथ 1 माह के भीतर बैठक करवानी थी, परंतु अभी तक बैठक नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि पे बैंड का मसला एक माह के भीतर हल किया जाए, रेगूलर भर्ती की जाए, डीए की किश्तों का बकाया जारी किया जाए। इस मौके पर गुलजार सिंह , महिंदर सिंह, गोविंद कांत, करतार चंद, मान बहादर आदि उपस्थित थे। (जमाली)
बिजली कर्मचारियों ने मैनेजमेंट के खिलाफ जताया रोष
सुनाम| पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम की अगुवाई में बिजली मुलाजिमों की ओर से पावरकॉम मैनेजमेंट कमेटी की अर्थी फूंकी गई। इस मौके पर फोर्म के राज्य सचिव सुरिंदर सिंह, इंदरजीत सिंह व गुरचरन सिंह ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट की ओर से जो मांगे उनकी मानी गई थी। उसे लागू करने के लिए 7 मई तक लागू करने का समय दिया गया था, परंतु मैनेजमेंट की ओर से अभी तक मांगे लागू नहीं की गई है। मांग न मानी जाने के कारण समूह बिजली मुलाजिमों में रोष की लहर पाई जा रही है। इस मौके पर अजय कुमार, प्रदीप कुमार, लखविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह, कुलदीप वशिष्ठ, हरमीत, भगवान, गुरदीप आदि उपस्थित थे। (टिंका)
मानी गई मांगें लागू न करने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
लहरागागा| पंजाब राज बिजली बोर्ड इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म की अगुवाई में बिजली मुलाजिमों की ओर से बिजली घर के समक्ष नारेबाजी की गई। इस मौके पर मुलाजिम नेता जंगीर सिंह कटारिया ने कहा कि इंप्लाइज ज्वाइंट फोर्म की ओर से 23 फरवरी व 9 मार्च को दिए गए मांगपत्र व संघर्ष को नोटिस के तहत बिजली निगम की मैनेजमेंट से 7 अप्रैल को बैठक हुई थी। जिसमें आपसी समझौता होने के कारण 11 अप्रैल को होने वाली राज्य स्तरीय हड़ताल रद्द कर दी गई थी, परंतु अब तक मैनेजमेंट की ओर से उनकी मानी गई मांगे लागू नहीं की गई है। जिस कारण मुलाजिमों में रोष पाया जा रहा है व संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मौके पर चमनलाल, पूर्ण सिंह, नाहर सिंह, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे। (वरिंदर)