अदालत द्वारा घोषित दो भगोड़े वारंट देने गई पुलिस पार्टी के दो सदस्यों को जानलेवा हमला कर जख्मी कर फरार हो गए।
पुलिस थाना खनौरी के सिपाही गुरतेज सिंह व पंजाब होमगार्ड जवान गुरमेल सिंह वारंट तामील कराने बनारसी गांव जा रहे थे। वे जब बनारसी की सीमा पर पंहुचे तो दो नौजवानों ने उन्हें घेर लिया, जिनके पास तेजधार हथियार थे। इन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके चलते दोनों कर्मचारी गंभीर घायल हो गए। उनको संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हमलावरों की पहचान राकेश कुमार उर्फ काकू व सोनू सिंह (बनारसी) के रूप में हुई। इस मामले के जांच अधिकारी स्वतंत्र पाल ने बताया कि दोनों लाेगों के खिलाफ लड़ाई-झगड़े, एटीएम तोड़ने आदि के कई मामले दर्ज हैं। इनको अदालत भगोड़ा करार दे चुकी है। वह कई बार उनके पास वारंट देने गए हैं। इसी रंजिश के चलते इन लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। खैर, इनके खिलाफ खनौरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है।