संगरूर| सेहत विभाग की ओर से बसंत वैली पब्लिक स्कूल में मीजल-रूबेला टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान छात्रों की ओर से गीत, चुटकले, शेयर व भाषण पेश कर मनोरंजन किया गया। प्रिंसिपल योगिता भाटिया ने कहा कि परिजनों की सहमती के बाद ही स्कूल में यह कैंप लगाया गया है, क्योंकि एमआर के टीके के प्रति फैल रही अफवाहों के कारण माता पिता की सहमति होना जरूरी है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक संजय गुप्ता व र| गुप्ता आदि उपस्थित थे।