पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शेरों ने भदौड़ को 6 विकेट से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

शेरों ने भदौड़ को 6 विकेट से हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव बहादुरपुर में स्वर्गवासी मनप्रीत सिंह क्लब का तीन दिवसीय टूर्नामेंट समाप्त हुआ। इसमें शेरों की टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। फाइनल मुकाबला भदौड़ व शेरों की टीम के मध्य हुआ, जिसमें शेरों की टीम ने भदौड़ को 6 विकट से पराजित किया। विजेता टीम को 31 हजार रुपए व ट्राफी, उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मेन ऑफ द सीरिज रहे गगन कालेका को पल्सर बाइक देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राज्य प्रधान शिववीर सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस दौरान कबड्डी खिलाड़ी खुशदीप खुशी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। क्लब चेयरमैन राजवीर सिंह खैहरा व प्रधान गुरप्रीत खैहरा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने भाग लिया था, जिनके पूल मैच करवाए गए। इस मौके पर अमित सांपला, रणदीप दियोल, जसवंत खैहरा, डीलेश शर्मा, दीपक जैन, किंदा खैहरा, गगन मडाहर, हरदीप ग्रेवाल, जतिंदर शर्मा, अमन फौजी, जसप्रीत खैहरा, बिल्ला चीमा, जग्गी फौजी, मनप्रीत आदि उपस्थित थे।

संगरूर के गांव बहादुरपुर में विजेता टीम को सम्मानित करते शिववीर सिंह। भास्कर

डीपीएस में कविता गायन और लेख मुकाबले करवाए

धूरी| दिल्ली पब्लिक स्कूल धूरी में स्कूल के प्रिंसिपल हरनीत सिंह के नेतृत्व में बच्चों के मध्य विभिन्न शैक्षणिक मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर अमिता मित्तल और प्रबंधक जय गुप्ता भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इन मुकाबलों में विभिन्न कक्षा वर्ग के बच्चों के कविता गान और लेख लिखने के मुकाबले करवाए गए, जिनमें कि विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। इन मुकाबलों के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर प्रिंसीपल हरनीत सिंह ने कहा कि ऐसे मुकाबले बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं। (अमित जिंदल)

धूरी के दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी सम्मान हासिल करने करते हुए।

खबरें और भी हैं...