शिक्षा सुधार कमेटी की ओर से प्रिंसिपल रेनू बाला की अगुवाई में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल थलेस में इनाम वितरण समारोह करवाया गया। समारोह में सुपरिंटेंडेंट जिला शिक्षा अधिकारी बरनाला राकेश जैन ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर शिक्षा सुधार कमेटी के सचिव शाम लाल सिंगला ने बताया कि समारोह में पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक पहले तीन स्थान हासिल करने वाले 36 होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें पहली कक्षा में दिलजोत सिंह, एकमजोत सिंह व जसमीत सिंह, दूसरी कक्षा में कनवर सिंह, भवनजोत सिंह व सपिंदर सिंह, तीसरी कक्षा में सिमरनजीत कौर, रणजीत कौर व सिमरनजीत कौर, चौथी कक्षा में गुरलीन कौर,प्रवीन कौर व जसवीर सिंह, पांचवीं कक्षा में कमलप्रीत कौर, शरनजीत कौर व हरजोत कौर, छठी कक्षा में मनिंदर सिंह, सुखविंदर व जशनप्रीत सिंह, सातवीं कक्षा में जशनप्रीत कौर, अभिजीत सिंह व नवजोत सिंह, आठवीं कक्षा में कोमलदीप कौर, नूरजहां व सिमरनजोत कौर, नौवीं कक्षा में नवनीत कौर, गुरविंदर कौर व जुगराज सिंह, दसवीं कक्षा में सुमनप्रीत कौर, काजल व जसप्रीत कौर, 11वीं कक्षा में सिमरनजीत कौर, रवनीत कौर व रवनीत कौर, 12वीं कक्षा में अर्शप्रीत कौर, हरमनप्रीत कौर व गगनदीप कौर ने कम्रवार पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल कर इनाम प्राप्त किए। इस मौके पर जसवीर सिंह, रामदास सिंह, बलविंदर सिंह, सरबन सिंह, हरीचरण शर्मा आदि उपस्थित थे।
उपलब्धि
शिक्षा सुधार कमेटी ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल थलेस में करवाया समागम
संगरूर में होनहार बच्चों को सम्मानित करते शिक्षा सुधार कमेटी के सदस्य।