पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरमनदीप कौर हेड गर्ल और गौरव हेड ब्वॉय चुने

हरमनदीप कौर हेड गर्ल और गौरव हेड ब्वॉय चुने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर के कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में चुने गए छात्र।

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में इनवेस्टर सेरेमनी कराई

भास्कर संवाददाता | संगरूर

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में इनवेस्टर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, हाऊस कैप्टन बना कर उन्हें कक्षा व हाउस के प्रति जिम्मेवारी सौंपी गई। इस संबंधी जानकारी देते प्रिंसिपल शालू शर्मा ने बताया कि गौरव बांसल को हेड ब्वॉय, हरमनदीप कौर को हेड गर्ल, समीर जिंदल को वाई हेड ब्वॉय, लवप्रीत कौर को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त ऐलूवियम हाउस की इंचार्ज रीतू जैन की टीम में रमनदीप सिंह हाउस कैप्टन व दृष्टि को वाइस हाउस कैप्टन, ऐकूया हाउस की इंचार्ज शिंपी जोशी की टीम में प्रणव शर्मा को हाऊस कैप्टन व अर्शदीप सिंह को वाइस हाऊस कैप्टन, अण्डर हाउस की इंचार्ज कंचन सिंगला की टीम में अरवित आरिया को हाउस कैप्टन, सुमेधा को वाइस हाउस कैप्टन, अरोमा हाउस की इंचार्ज तमन्ना की टीम में शिवम बांसल को हाऊस कैप्टन व अंश धनेसर को वाइस हाउस कैप्टन नियुक्त किया गया। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन शिव आर्य ने कहा कि ऐसे समागमों से बच्चों को अपनी जिम्मेवारियों का अहसास होता है।

खबरें और भी हैं...