दीपक सर्वसम्मति से बने जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान
भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला प्रधान राम सिंह की अगुवाई में महिला रोड़ पार्टी के जिला कार्यालय में हुई। इसमें राज्य कार्यकारिणी सदस्य सरजीवन जिंदल व राज्य उपप्रधान रणदीप सिंह दियोल ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके पर राम सिंह ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से दीपक जैन को भाजपा युवा मोर्चा का प्रधान नियुक्त किया गया। पार्टी के पूर्व जिला युवा मोर्चा प्रधान अमन गुरु व जिला प्रधान एससी मोर्चा निर्भय सिंह छन्ना को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सेवा मुक्त कर दिया गया है। जिस कारण पार्टी की ओर से युवा मोर्चा के प्रधान पद की जिम्मेवारी दीपक जैन को सौंप दी गई है। इस मौके पर सरजीवन जिंदल व रणदीप सिंह दियोल ने कहा कि दीपक जैन एक बहुत ही मेहनती व्यक्ति है। वह पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए पार्टी का सहयोग करेंगे। इस मौके नवनियुक्त प्रधान दीपक जैन ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है। वह उसे पूरी तनदेही व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। इस अवसर पर सुनील गोयल, कृष्ण कुमार मोदगिल, प्रशोत्म कांसल, विक्रम पाली, देलेश शर्मा, मनप्रीत सिंह धीमानस विनोग जैन, रोमी, राजवीर खैहरा, मनप्रीत धालीवाल आदि उपस्थित थे।
बैठक
भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला प्रधान राम सिंह की अगुवाई में महिला रोड़ पर पार्टी के जिला कार्यालय में हुई
संगरूर में नवनियुक्त प्रधान दीपक जैन साथियों के साथ ।
नए बने सचिवोंं ने ली भाजपा जिला इकाई की बैठक
बरनाला|प्रदेश भाजपा की तरफ से बनाए गए नए सचिवो ने जिला भाजपा की बैठक ली। जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडियाया की तरफ से बरनाला क्लब में रखे गए समागम बडी संख्या में जिले के नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा की तरफ से बनाए गए नए सचिव सुखवंत धनौला व प्रवीण बांसल ने भाग लिया। इस मौके पर संबोधित करते हुए सचिव प्रवीण बांसल ने कहा कि हम पार्टी के साथ ही बड़े है, आज अगर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी छोड़ दे तो उनका भी कद कम हो जाएगा, इसलिए हमेशा हमें पार्टी के साथ बने रहना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रधान गुरमीत हंडियाया ने कहा कि प्रदेश भाजपा अभी से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। आने वाले दिनों में बड़े सत्र पर सभा करके लोगों को बीजेपी द्वारा किए गए कामों से अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के जिला सचिव यादबिंदर शैंटी, रघुवीर प्रकाश गर्ग, नरेन्द्र नीटा, प्रेम प्रीतम, आदि हाजिर थे। (दीपक)