पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्र के विरुद्ध सीपीआईएम की पोल खोल रैली 23 को

केंद्र के विरुद्ध सीपीआईएम की पोल खोल रैली 23 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपीआई के जिला सचिव सुखदेव शर्मा व सीपआई(एम) के जिला सचिव कामरेड भूप चंद शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से पिछले 4 सालों से किए जा रहे कार्यों के खिलाफ 23 मई को पोल खोल रैली की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लोगों का बांटने का काम जारी रखा हुआ है। यह पार्टी 1925 में स्थापित आरएसएस जन संघ का रूप है। जो देश में नफरत फैलाने का ही काम करती है। देश के इतिहास को बदला जा रहा है। यूनिवर्सिटी व अन्य शैक्षणिक अदारों में आरएसएस के चहेतों को भर्ती किया जा रहा है। देश के ऐतिहासिक लाल किले को पांच साल के लिए निजी कंपनी के हवाले कर दिया गया है। रीटेल में एफडी लागू कर दी गई है। जीएसटी की कोई समझ बनाए बिना लागू करने से व्यापार लगभग ठप हो गया है। नोटबंदी के कारण रोजगार का काफी नुकसान हुआ है। वार्षिक रोजगार के जो वायदे किए गए थे वह भी पूरे नहीं हुए है। केन्द्र सरकार कालाधन वापिस लाने में भी बुरी तरह नाकाम हुई है। इसलिए सीपीआई व सीपआईएम ने राष्ट्रीय स्तर पर 23 मई को मोदी सरकार की पोल खोल रैली व रोष प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।

खबरें और भी हैं...