पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्री सिंगला विकास पुरुष के तौर पर सम्मानित

मंत्री सिंगला विकास पुरुष के तौर पर सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के लोगों की ओर से कैबिनेट मंत्री विजय इन्दर सिंगला को विकास पुरुष के तौर पर सम्मानित करने के लिए पटियाला रोड सत्संग भवन के नजदीक सम्मान समारोह कराया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री विजय इन्दर सिंगला ने कहा कि उन्होंने एमपी रहते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की कोई कसर नहीं छोड़ी। इसमें लंबी दूरी की रेल-गाड़ियों के स्टॉपेज, खिलाड़ियों के लिए ट्रैक, ओवर ब्रिज, कैंसर अस्पताल, पीजीआई का निर्माण करवाया गया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में पीजीआई इंडोर शुरू करवाने, खिलाड़ियों के लिए मल्टीपर्पज कांप्लेक्स बनाने, क्षेत्र में रोजगार पैदा करने के लिए इंडस्ट्रीज स्थापित करने का ऐलान किया। इस मौके पर मास्टर हरमिंदर सिंह, सुरिंदर भिंडरा, अनिल घीचा, अमृत गर्ग व बलजीत सिंह ने कहा कि सिंगला एक मेहनती व इमानदार कांग्रेसी नेता है जो हमेशा क्षेत्र के लोगों का साथ देते आ रहे है। इस मौके पर डॉ. प्रभजोत सिंह व समाज सेवी सुखविंदर बबला को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अनिल कुमार, जीत कपियाल, तरसेम सिंह, सुरजीत सिंह, भीम सिंह, सुखवीर सिंह, जसमेल सिंह, रघवीर सिंह, कृष्ण कुमार, तरनजीत सिंह, गुरजंट सिंह आदि उपस्थित थे।

संगरूर में मंत्री विजय इन्दर सिंगला का सम्मान करते गणमान्य।

खबरें और भी हैं...