पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन का इंतकाल करवा पक्के तौर पर दलितों को अलॉट करने की मांग

जमीन का इंतकाल करवा पक्के तौर पर दलितों को अलॉट करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|बहुजन समाज पार्टी की बैठक जिला प्रधान पवित्र सिंह की प्रधानगी में हुई। इसमें डॉ. मक्खन सिंह, चमकौर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की गई। डॉ. मक्खन सिंह ने कहा कि हर वर्ष पंजाब में दलितों के लिए आरक्षित सरकारी जमीन की बोली करवा कर जमीन ठेके पर दी जाती है। राज्य में साढे़ 6 लाख एकड़ सरकारी जमीन पड़ी है परंतु हर वर्ष बोली वाद-विवाद का कारण बनती है। जिस कारण गांवों में तनाव पूर्ण माहौल हो जाता है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि सरकार जमीन आबादी के अनुसार बराबर में बांट दे व जमीन का इंतकाल दलितों के नाम करवा जमीन पक्के तौर पर अलॉट कर दे। ऐसे में जमीन का वाद-विवाद समाप्त हो जाएगा। बिना जमीन वाले को जमीन मिल जाएगी और वह अपना गुजारा सही तरीके से कर सकेगा। इस मौके पर अलका सिंह, परमजीत कौर, बलजीत कौर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...