पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 400 मरीजों का मुफ्त चेकअप किया

400 मरीजों का मुफ्त चेकअप किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनमिंदर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा जिला फिरोजपुर के पूर्व एसएसपी मनमिंदर सिंह की याद में संगरूर पुलिस लाइन अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी कैंप लगाया गया। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू कि प्रधानगी में लगाए गए इस कैंप में कैंसर, दिल और फेफड़े आदि के रोगियों का चेकअप किया गया। इस कैंप में मुख्य मेहमान के तौर पर आईजी (जोन पटियाला) अमरदीप सिंह राय ने भाग लिया। संबोधित करते हुए अमरदीप राय ने कहा कि मनमिंदर सिंह समाज के लिए मार्गदर्शक थे। उनकी कमी पंजाब पुलिस कभी भी पूरी नहीं कर सकती। मनदीप सिद्धू ने कहा कि मनमिंदर सिंह की सोच हमेशा लोगों की भलाई में ही होती थी, अब उनके परिवार द्वारा लगातार कैंप लगाकर उनकी सोच पर चला जा रहा है। उन्होंने संगरूर पुलिस लाइन में सुपर स्पेशलिटी कैंप लगाए जाने के लिए परिवार का धन्यवाद किया। इस मौके पर आर्टिसन अस्पताल गुरुग्राम के डाॅ. मनजिंदर सिंह, कैंसर और छाती के रोगों के माहिर डाॅ. हिमांशु गर्ग, हड्डियों के माहिर डाॅ. सुभाष आदि डाक्टरों द्वारा 400 मरीजों का मुफ्त चेकअप किया गया। आखिर में पुलिस लाइन के सीनियर मेडिकल अफसर डाॅ. भगवान सिंह ने आए मेहमानों, डाॅक्टरों और फाउंडेशन के मेंबरों का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर सुखमीन कौर सिद्धू, डीएसपी नाहर सिंह, गुरतेज सिंह और गगनदीप सिंह आदि मौजूद थे।

संगरूर पुलिस लाइन अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी कैंप में मरीजों का चेकअप करते डाॅक्टर।

खबरें और भी हैं...