- Hindi News
- National
- पिछड़े व कमजोर वर्ग के लाभपात्रों को मिलेगा प्रति परिवार 5 लाख रुपये वार्षिक सेहत बीमा
पिछड़े व कमजोर वर्ग के लाभपात्रों को मिलेगा प्रति परिवार 5 लाख रुपये वार्षिक सेहत बीमा
नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम का लाभ प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के मकसद से एडीसी (विकास) रजिंदर बत्रा ने जिले के समूह सीनियर मेडिकल अधिकारियों व बीडीपीओ के साथ बैठक की। एडीसी बत्रा ने कहा कि इस स्कीम के तहत पिछड़े व कमजोर वर्ग से संबंधित लाभपात्रों को प्रति परिवार 5 लाख रुपये वार्षिक सेहत बीमे की सुविधा दी जाएगी। इस मिशन को पंचायत विभाग व सेहत विभाग द्वारा संयुक्त तौर से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक योग्य लाभपात्र को इस मिशन के तहत मिलने वाली सुविधाओं के घेरे में लाना यकीनी बनाया जाएगा। किसी भी स्कीम की कामयाबी के लिए अधिकारियों में आपसी तालमेल जरूरी होता है। इस मिशन के तहत दो विभिन्न विभाग आपस में मिलकर काम करेंगे। उन्होंने समूह अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मिशन के तहत विभिन्न कार्यों संबंधी जो भी समय सीमा तय की गई है वह काम उस समय तक मुकम्मल हो जाने चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल को नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत आयुष्मान भारत दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन पंचायत घरों में पंचायत सचिवों की प्रधानगी में ग्राम सभा दिवस मनाया जाएगा। जिसमें गांव के लोगों को एकत्रित कर एक लिस्ट लगाई जाएगी। इसमें लाभपात्री का नाम दर्ज होगा उसका राशन कार्ड व मोबाइल नंबर लेकर फार्म मुकम्मल किए जाएगे।
स्कीम लागू करने संबंधी अधिकारियों से बैठक करते एडीसी बत्रा।