कानून से छेड़छाड़ कर गरीबों से धक्का कर रही सरकार : गुरदेव
संगरूर| जबर जुल्म व बेइंसाफी विरोधी फ्रंट की बैठक राज्य प्रधान एडवोकेट गुरदेव सिंह की प्रधानगी में हुई। इसमें गुरदेव सिंह ने कहा कि फ्रंट पिछले लंबे समय से जबर जुल्म के शिकार लोगों की सहायता करता आ रहा है, परंतु समय-समय की सरकारें कानून से छेड़छाड़ कर गरीब वर्ग के लोगों के साथ धक्का कर रही है। उन्होंने मांग की एससी-एसटी एकट पहले की तरह बहाल किया जाए, मनरेगा को पूर्ण तौर पर 365 दिनों के लिए लागू किया जाए, एजुकेशन एकट 2009 में संशोधन कर गरीब लोगों को मुफ्त शिक्षा दी जाए, महिलाओं पर होते अत्याचार को रोका जाए। इस दौरान जिला संगरूर की टीम का चुनाव भी किया गया। जिसमें सरबजीत सिंह मंगवाल को जिला प्रधान, कृष्ण सिंह आही को जिला उप प्रधान, सरबजीत सिंह को जिला महासचिव, जसविंदर सिंह सोनी को सलाहकार, अमरीक सिंह को ऑर्गेनाइजर नियुक्त किया गया।