पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुहिम का उद्देश्य जरूरतमंदों को जागरूक करना : डीसी

मुहिम का उद्देश्य जरूरतमंदों को जागरूक करना : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान के तहत विभिन्न जगहों पर समागम करवाए जा रहे हैं। यह अभियान 5 मई तक जारी रहेगा।

इसकी जानकारी देते हुए डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि इस अभियान को चलाने का मुख्य मकसद सामाजिक सदभावना को उत्साहित करना, चल रहे प्रोग्राम संबंधी जानकारी लेना, रोजी रोटी के मौके बढ़ाना, स्वच्छता अभियान को जोर देना, किसानों की आमदनी दोगुणी करना, पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना है।

डीसी थोरी ने बताया कि अभियान के तहत यह भी यकीनी बनाया जाएगा कि मुख्य तौर पर चल रही स्कीमों उजाला योजना, प्रधान मंत्री उज्जवला योजना, सहज बिजली हर घर, योजना सौभागय, प्रधान मंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना व मिशन इंद्रधनुष आदि योजनाओं का लाभ लेने से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति वंचित न रह सके।

ग्राम स्वराज अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देते एडीसी विकास रजिंदर बत्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत मालेरकोटला के गांव कालियां, असदूलापुर, फलौदकला, मोरांवाली, भूमसी, भटियां खुर्द, माहोराना, धूरी के गांव किला हकीमां, संगरूर के गांव जोलियां, बीबर, फतेहनगर, अलीयास, मुनशीवाला, नकटा, रेतगढ़, फतेहगढ़ छंना, बंगावाली, अकोई, रामनगर सीबिया, लिदड़ा साहोके, सुनाम के गांव भरूर, र|गढ़ सिधरां व मूनक के गांव चांदू में समागम आयोजित किए गए है।

उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल को राष्ट्रपति पंचायती राज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल को आयुषमान भारत दिवस, 2 मई को किसान कलियाण दिवस व 5 मई को आजीविका दिवस के रुप में मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...