शिक्षा तकनीकी क्षेत्र का महत्वपूर्ण औजार : जवंधा
संगरूर| भाई गुरदास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से छात्रों व स्टाफ के लिए तीन दिवसीय वर्कशाप कराया गया। आईसीईडी चंडीगढ़ व डिपार्टमैंट ऑफ साइंस एंड टेक्नाेलॉजी नई दिल्ली के सहयोग से लगाई गई इस वर्कशाप में छात्रों को रिसोर्स मेनेजमेंट, औद्योगिक स्किल डेवलपमेंट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के चेयरमैन हाकम सिंह जवंधा व डॉ गुनिंदरजीत सिंह जवंधा ने कहा कि मौजूद समय में तरक्की व बदलाव के लिए ऐसी वर्कशाप का आयोजन जरूरी है। शिक्षा तकनीकी क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण औजार है। वर्कशाप का मुख्य उद्देश्य छात्रों व स्टाफ के ज्ञान में बढ़ोतरी करना व उन्हें ऐसा मंच प्रदान करना है, जिसमें तकनीकी शिक्षा संबंधी नई जानकारी मिल सके।