सड़क हादसे में 1 की मौत एक गंभीर घायल
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नौजवान की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। संगरूर के प्रीत नगर निवासी जसपिंदर सिंह (31), बडरुखां निवासी बहादर सिंह के साथ एक्टिवा पर मंगलवार रात्रि धूरी से संगरूर आ रहे थे। जब वह सनराइज पैलेस के नजदीक पंहुचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिस कारण जसपिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहादर सिंह घायल हो गया। जिसे पीसीआर मुलाजिमों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।