पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विजयइंदर सिंगला निवास पर चूड़ियां फेंकने जा रहीं वर्कर्स की पुलिस से धक्का मुक्की

विजयइंदर सिंगला निवास पर चूड़ियां फेंकने जा रहीं वर्कर्स की पुलिस से धक्का-मुक्की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा पैटर्न लागू करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से कैबिनेट मंत्री विजयइंदर सिंगला निवास के समक्ष शुरू की गई भूख हड़ताल में यूनियन सदस्यों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सिंगला निवास पर चूड़ियां फेंकने जा रही आंगनबाड़ी मुलाजिमों और पुलिस में धक्कामुक्की भी हुई। आंगनबाड़ी मुलाजिम सिंगला निवास के समक्ष जाना चाहती थी परंतु पुलिस उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही थी। ऐसे में आंगनबाड़ी सदस्यों ने बैरीकेड के ऊपर से वहीं सिंगला निवास की समक्ष अपनी चूड़ियों को फेंका। यूनियन का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सकती को मंत्री चूड़ियां पहन कर घर में बैठ जाएं।

यूनियन नेता जसवीर कौर, जसपाल कौर, गुरमेल कौर, बलजीत कौर ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश की सरकारों की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को 10-10 हजार रुपए दिए जा रहे है, परंतु पंजाब सरकार की ओर से वर्करों को 5600 व हेल्परों को 2800 रुपए ही दिए जा रहे हैं। यूनियन की बात न तो मुख्यमंत्री सुन रहा है व न ही कांग्रेसी मंत्री व विधायक उनकी मांगों की ओर ध्यान दे रहे हैं। जिसके तहत पंजाब के सभी मंत्रियों के घरों के समक्ष 14 मई से 19 मई तक भूख हड़ताल की जा रही है।

सरकार मांगों को पूरा नहीं कर सकती को मंत्री चूड़ियां पहन कर घर में बैठ जाएं

कैबिनेट मंत्री विजयइन्द्र सिंगला की कोठी के समक्ष चूड़ियां लेकर प्रदर्शन करतीं हुई वर्कर्स।

हरियाणा पैटर्न पर मान भत्ता देने और आंगनबाड़ी सेंटरों में बच्चे वापस भेजने की मांग

मांग की कि वर्करों व हेल्परों को हरियाणा पैटर्न पर मान भत्ता दिया जाए, आंगनबाड़ियों से भेजे गए बच्चे वापस आंगनबाड़ी सेंटरों में भेजे जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार की और से आंगनबाड़ी मुलाजिमों की मांगें न मानी गई तो शाहकोट के उप चुनावों में वर्करों की ओर से कांग्रेसी पार्टी का विरोध किया जाएगा। इस मौके पर हरमेश कौर लहरा, हरविंदर कौर, कृपाल कौर, सुखदर्शन कौर, सरबजीत कौर, मोनिका, सुखदीप कौर, हरपाल कौर, पुशपिंदर कौर, कुलदीप कौर, शरनजीत कौर, हरमंदर कौर, बलविंदर कौर आदि उपस्थित थे।

सोमवार को खड़काए थे खाली बर्तन, मंगलवार खून से पत्र लिखा

बता दें कि यूनियन सदस्य सोमवार से विजय इन्दर सिंगला निवास के पास भूख हड़ताल पर बैठी है। पहले दिन आंगनबाड़ी मुलाजिमों ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को यूनियन सदस्यों ने खून से पत्र लिखकर सिंगला को सौंपा था।

खबरें और भी हैं...