1 से 10 जून तक किसान दूध, सब्जी व अनाज की नहीं करेंगे सप्लाई : भाकियू
संगरूर| भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की बैठक जिला प्रधान गुरमीत सिंह की अगुवाई में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन की ओर से 1 से 10 जून तक किसानों को गांवों व शहरो में दूध, सब्जी व अनाज न ले जाने के लिए अपील की गई है जिसे पूर्ण तौर से लागू किया जाए। गांवों में विज्ञापन बांट व स्पीकरों में अनाउंसमेंट करवा प्रचार किया जाएगा। जिला संगरूर की टीम जिला रोपड़ में प्रचार करने के लिए जाएगी। 20 मई को पंजाब स्तरीय बैठक में भी जिले के सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे। 1 से लेकर 10 जून तक कोई भी किसान दूध, सब्जी व अनाज मंडियों में नहीं लेकर आएगा।