- Hindi News
- National
- इंस्टीट्यूट में प्रोग्राम : नर्स फलोरेंस की तरह समाजसेवा करने को प्रेरित किया
इंस्टीट्यूट में प्रोग्राम : नर्स फलोरेंस की तरह समाजसेवा करने को प्रेरित किया
संगरूर| सरकारी नर्सिंग इंस्टीट्यूट की ओर से पहली नर्स फलोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिवस को समर्पित विशेष समागम करवाया गया। उद्घाटन सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. कृपाल सिंह व डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. परमिंदर सिंह द्वारा किया गया। प्रिंसिपल राजिंदर कौर ने बताया कि समागम के दौरान विद्यार्थियों के नाटक, गिद्धा, मेंहदी व स्पोर्ट्स मुकाबले करवाए गए। उन्होंने विद्यार्थियों को नर्स फ्लोरेंस की तरह समाजसेवा करने के लिए प्रेरित किया।