पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 वर्ष से अधिक युवा कमेटी बना नशा रोकने का कार्य करें: डॉ. मान

18 वर्ष से अधिक युवा कमेटी बना नशा रोकने का कार्य करें: डॉ. मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साइंटिफिक अवेयरनेस एंड सोशल वेलफेयर फोरम की ओर से सोसवा व नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से सरकारी स्कूल इलवाल में नशा मुक्ति सेमिनार लगाया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. एएस मान ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के नौजवानों को गांवों में कमेटी बनाकर नशे को रोकने के लिए गांव में कार्य करने चाहिए। जिससे गांवों में नशा विरोधी लहर चलेगी।

शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली पंचायतों को ग्रांट देनी चाहिए। पंजाब में नशे की हालत यह है कि इंजीनियर, मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट व विश्वविद्यालय में 30 प्रतिशत छात्र नशा करने लग गए है। इस मौके बच्चों को नशे के विरुद्ध शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके बलदेव सिंह गोसल व प्रहलाद सिंह ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। बच्चों द्वारा नशे के खिलाफ गीत भी सुनाए गए। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल अंजू गोयल व स्कूल स्टाफ के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित था। (रजत)

संगरूर के सरकारी स्कूल इलवाल में नशा मुक्ति सेमिनार को संबोधित करते डॉ.एएस मान।

खबरें और भी हैं...