बच्चों को हमेशा सभी का आदर करना चाहिए : आशुतोष शर्मा
संगरूर| विगलस एन गिगलस स्कूल में मां दिवस को समर्पित कार्यक्रम करवाया गया। इसमें बच्चों द्वारा अपनी माताओं को समर्पित कविता, गीत व डांस पेश किया गया। स्कूल डॉयरेक्टर आशुतोष शर्मा ने कहा कि बच्चों को हमेशा सभी का आदर करना चाहिए, बुरी आदतों को त्याग कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल में प्रभावशाली तरीके से पढ़ाया जाता है। इस मौके पर विनोद आनंद, नंदन शर्मा, राजीव जिंदल, बलविंदर वालिया आदि उपस्थित थे।