पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेंगू पूरी तरह से इलाज योग्य : डॉ. मनजीत सिंह

डेंगू पूरी तरह से इलाज योग्य : डॉ. मनजीत सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |सेहत विभाग की ओर से भाई गुरदास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डेंगू दिवस मनाया गया। इसमें सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। समारोह के दौरान डेंगू प्रोग्राम व सेहत विभाग की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि डेंगू पूरी तरह से इलाज योग्य है। बशर्ते इसका इलाज सही तरीके से हो। यदि किसी व्यक्ति का डेंगू केस पॉजिटिव आता तो वह डॉक्टर के संपर्क में रहे। वह किसी भी किस्म का डर वाला माहौल पैदा न करे, क्योंकि डेंगू संबंधी पैदा किया गया डर डेंगू से भी खतरनाक होता है। जिला सेहत अधिकारी डॉ प्रेमपाल सिंह गिल्ल ने कहा कि आस पास गंदगी पैदा न होने दे। सभी का फर्ज है कि वह दूसरों को डेंगू के बचाव संबंधी जागरूक करे। इस मौके पर डेंगू संबंधी पोस्ट मुकाबले भी करवाए गए व डेंगू जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके डॉ. सुबरीत कौर, डॉ. दलजीत सिंह, डॉ. तेजिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...