पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूल महिलां की नई इमारत का पहला पड़ाव पूरा

सरकारी स्कूल महिलां की नई इमारत का पहला पड़ाव पूरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिलां में नगर पंचायत व क्लब के सहयोग से बिल्डिंग बनाने का काम पूरा किया गया है। प्रोजेक्ट इंचार्ज परमिंदर कुमार ने बताया कि प्रिंसिपल इकदीश कौर की अगुवाई में स्कूल के स्टाफ द्वारा गांव की पंचायत व विभिन्न संगठनों को स्कूल की कमियों से अवगत करवाया गया था। स्कूल का काफी हिस्सा नेशनल हाइवे के नवीनीकरण में आने से मिली मुआवजा राशि 19,50,000 रुपए पंचायत द्वारा स्कूल को पहली किस्त के रूप में दे दिए गए है। इस राशि को खर्च करने के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी, पंचायत सदस्य व क्लब सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। जिसके दिशा निर्देश पर बिल्डिंग बनाने का कार्य किया गया। कमेटी के सहयोग से एक ब्लॉक में 6 कमरे बना कर पहला पड़ाव पूरा कर लिया गया है। (रजत गोयल)

खबरें और भी हैं...