पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतंरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए कमेटी का गठन

अतंरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए कमेटी का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|21 जून को चौथा अतंरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते सुपरिटेंडेंट आर्युवेद राकेश शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर मनाए जाने वाले चौथे अतंरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए सात सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। इसमें डॉ. अमन कौशल को कोआॅर्डिनेटर, डॉ. रविकांत को को-कोआॅर्डिनेटर, डॉ. मलकीत सिंह को योगा ट्रेनर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. संदीप जैदका, डॉ. वाहिद मुहम्मद, मालविंदर सिंह व हरप्रीत सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह कमेटी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से योग दिवस को सफल बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सहयोग से 20 मई तक सर्वहितकारी स्कूल में योग व मेडिटेशन कैंप भी चल रहा है।(रजत)

खबरें और भी हैं...