पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तोलाराम की ढाणी में पेयजल संकट से ग्रामीण हो रहे परेशान

तोलाराम की ढाणी में पेयजल संकट से ग्रामीण हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांकड़ा | ग्राम पंचायत नेडान के राजस्व गांव मदासर के तोलाराम की ढाणी में पेयजल किल्लत होने के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सुरेश कुमावत ने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने पर कोई कार्रवाई नहीं ं की गई। पाइप लाइन पर लगे कर्मचारी मनमानी के कारण पाइप लाइन में पानी की सप्लाई नही करते हैं जिसके कारण ढाणीवासियों को विकट पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए एक हजार रुपए देकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जो आम गरीब लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। वहीं मवेशी भी पानी के लिये दर दर की ठोकरे खानी पड़ रही है दिनोदिन मवेशी पानी के अभाव में मर रहे ढाणी वासियों की कोई सुनने वाला नहीं है।

खबरें और भी हैं...