पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिलोड़ी में न्याय आपके द्वार शिविर: भटनोखा के हप्पाराम को 45 साल बाद मिला खातेधारी का हक

हिलोड़ी में न्याय आपके द्वार शिविर: भटनोखा के हप्पाराम को 45 साल बाद मिला खातेधारी का हक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत हिलोड़ी में गुरुवार को किया गया। इस दौरान भटनोखा निवासी हप्पाराम जाट को 45 साल बाद खातेदारी का अधिकार मिला व भंवरदान पुत्र बेणीदान को 40 साल से खातेदारी का अधिकार शिविर प्रभारी सहायक कलेक्टर मुख्यालय नागौर प्रभातीलाल जाट ने तुरंत प्रभाव से आदेश देकर खातेदारी में शुद्धि की घोषणा की। आरआई रूण हनुमानराम गारू ने बताया कि राजस्व बंटवारे 15, खाते दुरुस्ती 102, नामांकन 190 व कोर्ट की 7 फाइल का मौके पर शिविर पर निस्तारण किया। शिविर में नायब तहसीलदार उर्जाराम चौधरी, आरआई कुचेरा बस्तीराम, हिलोड़ी पटवारी शर्मिला चौधरी, थिरोद पटवारी विक्रमजीत विश्नोई, ईनाणा पटवारी महिपाल चौधरी, पटवारी पेमराज, एलडीसी शेरसिंह, ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास फिड़ौदा आदि की टीम ने कार्य कर शिविर को सफल बनाया।

खबरें और भी हैं...