पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नसबंदी शिविर: महिलाओं को एंबुलेंस से उतारा, बेसुध हो जमीन पर लेटीं

नसबंदी शिविर: महिलाओं को एंबुलेंस से उतारा, बेसुध हो जमीन पर लेटीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के निकटवर्ती गांव संखवास के आदर्श स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित महिला नसबंदी शिविर में नसबंदी करवाने के लिए आई महिलाओं ने अस्पताल कर्मियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जानकारी अनुसार संखवास में आयोजित महिला नसबंदी शिविर के दौरान नसबंदी ऑपरेशन करने के बाद महिलाओं को शाम को वापिस घर छोड़ने के लिए आई एम्बुलेंस में पहले महिलाओं को बैठाया गया। लेकिन बाद में एएनएम प्रकाश ने एंबुलेंस में बैठी महिलाओं को जबरन नीचे उतार कर अपने चहेतों को बैठाकर एम्बुलेंस को रवाना करने को कहा। इस पर महिलाओं सहित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। एंबुलेंस से उतारी गई महिला ऑपरेशन किए जाने से अस्पताल के बाहर ही बेसुध होकर जमीन पर लेट गईं तो कोई दुकानों की छांव में जाकर लेट गईं। हंगामा बढ़ता देख एएनएम प्रकाश खुद की स्कूटी लेकर भाग गई। गौरतलब है कि राज्य सरकार परिवार नियोजन को लेकर योजना पर करोड़ाें खर्च कर रही है। वहीं संखवास के अस्पताल पर इस तरह का मामला सामने आया है। इधर, हंगामे की सूचना मिलने पर अस्पताल से डॉ. मोहित सांदू ने महिलाओं व ग्रामीणों से किसी अन्य एंबुलेंस की व्यवस्था करने की बात कहते हुए मामले का शांत किया।

खबरें और भी हैं...