दधवाड़ा | संखवास में देवस्थान विभाग के महासचिव पद पर नीतेश शर्मा की नियुक्ति होने के बाद प्रथम बार पैतृक गांव आने पर श्री ब्राह्मण समाज विकास सेवा समिति व ग्रामीणों ने स्वागत किया। कस्बे के मुख्य बाजार में ग्रामीणों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जबर सिंह ने साफा व सरपंच ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सरपंच अर्जुनराम ईनाणिया, नंदकिशोर गौड़, रामस्वरूप शर्मा, सुनील खंडेलवाल, लूणकरण शर्मा, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।