पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवादित भूमि पर ढाई हेक्टेयर गेहूं की फसल 71 हजार रुपए में कुर्क

विवादित भूमि पर ढाई हेक्टेयर गेहूं की फसल 71 हजार रुपए में कुर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली| यमुना नदी के अंदर विवादित भूमि पर गेहूं की फसल को यूपी प्र‎शासन ने पैमाइश कर सोमवार को कुर्क कर दिया। यमुना के अंदर हरियाणा के गांव रिशपुर और यूपी के गांव मवी के किसानों का विवाद चला आ रहा है।

यूपी कैराना के तहसीलदार राकेश त्यागी की देखरेख में करीब ढाई हेक्टेयर गेहूं की फसल 71 हजार रुपए में दिलशाद के नाम कुर्क की गई। जल्द ही कुर्क फसल को यूपी प्र‎शासन कटवाने पहुंचेगा। वहीं, हरियाणा के किसानों ने उक्त भूमि पर गेहूं की फसल को अपनी बताते हुए कब्जा दिलाने की मांग की। इस पर एसडीएम गौरव कुमार ने कहा कि दोनों ओर का प्र‎शासन बैठक कर रिकाॅर्ड मिलान करके समस्या हल करने के प्र‎यास करेगा।

सनौली ़ यमुना के अंदर विवादित भूमि से गेहूं की फसल काटने पर पैमाइश करने पहुंचा यूपी प्र‎शासन। साथ में कैराना तहसीलदार राकेश त्यागी, एसएचओ भगवत दयाल और पुलिसकर्मी।

खबरें और भी हैं...