मजदूर से 6 हजार रुपए लूटने के आरोप में एक काबू
राजमिस्त्री से नकदी और मोबाइल छीन कर भागे दो लुटेरों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। वीरवार देर रात गांव सनौली खुर्द में राजमिस्त्री से दो युवकों ने करीब छह हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया था।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले के आरोपी गौरव उर्फ गोबर पुत्र रमेश निवासी बापौली को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया।