पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सनौली खुर्द अनाज मंडी में लेबर के साथ आढ़ती ने की मारपीट

सनौली खुर्द अनाज मंडी में लेबर के साथ आढ़ती ने की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनौली| सनौली खुर्द अनाज मंडी में बुधवार दोपहर लेबर और आढ़ती में विवाद होने पर लेबर ने काम बंद कर दिया। इस पर आढ़ती ने लेबर से मारपीट कर दी। ये देख मंडी में सभी लेबर एकजुट होकर सनौली थाना पहुंच गए। चार घंटे हुई पंचायत में आढ़ती ने माफी मांगकर मामला निपटाया। इस दौरान अनाज मंडी में गेहूं की तोल और उठान का काम बंद रहा। मंडी में दोपहर को श्री राम ट्रेडिंग कंपनी पर गेहूं तोलने व उठान कर रही लेबर खाना खाने जा रही थी। तभी आढ़ती मांंगेराम, सुनील कुमार ने कहा कि काम निपटाकर खाना खा लेना। इस पर लेबर मजदूरों ने कहा कि वे खाना खाने के बाद काम करेंगे। इस पर लेबर और आढ़ती में विवाद हो गया।

खबरें और भी हैं...