अधमी गांव में महिला ने शराब पीने से टोका तो पति व परिजनों ने की मारपीट
सनौली | शराबी पति और उसके परिजनों ने मिलकर प|ी के साथ मारपीट कर दी। गांव अधमी में पतरात नाथ शराब पीकर घर पहुंचा तो प|ी रजनी देवी ने शराब पीने पर टोक दिया। इस पर पति पतरात ने रजनी के साथ मारपीट कर दी। महिला ने मारपीट की सूचना अपने मायके टीटीना गांव में दी। रजनी के मायके वाले अधमी पहुंच गए। वहां हुए विवाद में उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए। सनौली थाना पुलिस ने पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।