गड्ढे में भरे पानी व ट्यूबवेल पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान
सनौली| अमावस्या के पर्व पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में यमुना नदी पर स्थान करने पर अाए। मगर सूखी यमुना नदी के अंदर पानी की धार बंद हो चुकी है। यमुना पुल के नीचे गड्ढे में भरे पानी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं यमुना के अंदर खड़ी फसलों के लिए लगाए गए इंजन ट्यूबवेल से किसानों ने स्नान कराया। कुछ श्रद्धालु पानी की कमी के कारण बिना नहाए ही हाथ-पैर धोकर पूजा कर वापस लौट गए। पानी की मांग को लेकर अमावस्या के पर्व पर महंत सील गिरी महाराज ने यमुना बार्डर हरियाणा पुल पर अनशन पर बैठ गए है। महाराज ने कहा कि उन्होंने यमुना नदी में पानी की मांग को लेकर अनशन शुरू किया है। जब तक यमुना में पानी नहीं आएगा तब तक अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। उनके साथ अन्य अखाड़ों के महंत भी साथ बैठे। यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष रतन सिंह रावल एडवोकेट ने कहा कि यमुना में पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे महंत बाबा के साथ समिति सदस्योंं और नदी से सटे 25 गांवों की पंचायत व किसानों के साथ बैठेंगे।